दिल्ली की वायु गुणवक्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में

दिल्ली की वायु गुणवक्ता 'मध्यम' श्रेणी में

दिल्ली की वायु गुणवक्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
Modified Date: September 20, 2026 / 10:29 am IST
Published Date: September 20, 2026 10:29 am IST

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 0.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।

समीर ऐप के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता 151 के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’ 51 से 100 को ‘संतोषजनक’ 101 से 200 को ‘मध्यम’ 201 से 300 को ‘खराब’ 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

राखी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में