नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दल्ली में सोमवार की सुबह अपेक्षाकृत मौसम में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिल्ली के सभी प्रमुख मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
अन्य केंद्रो में पालम में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है । दूसरी तरफ लोधी रोड में 23.7 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है।
रिज में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री कम है, और अयानगर में तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है।
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में बारिश दर्ज नहीं की गयी है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज की गई और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 91 रहा ।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 0 से 50 के बीच के एक्युआई
को ‘अच्छा’ , 51 से 100 को ‘संतोषजनक’ , 101 से 200 को ‘मध्यम’ , 201 से 300 को ‘खराब’ , 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भाषा रंजन
रंजन