दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा

Ads

दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा

  •  
  • Publish Date - September 28, 2024 / 09:29 PM IST,
    Updated On - September 28, 2024 / 09:29 PM IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है।।

आर्द्रता 83 प्रतिशत से 65 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 80 रहा जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ तथा 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

भाषा

शुभम माधव

माधव