दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना

  •  
  • Publish Date - October 15, 2023 / 09:07 PM IST,
    Updated On - October 15, 2023 / 09:07 PM IST

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में बना रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान शहर में मौसम के औसत तापतान से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश होने या गरज के साथ छीटें पड़ने और आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पुर्वानुमान किया है, जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 20 और 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का एक्यूआई शाम सात बजे 228 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है।

भाषा

अभिषेक सुभाष

सुभाष