दिल्ली में सुबह-सुबह रहा उमस भरा मौसम

Ads

दिल्ली में सुबह-सुबह रहा उमस भरा मौसम

  •  
  • Publish Date - July 4, 2022 / 11:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह मौसम उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा। दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश हुई थी। वहीं, शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा