नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार
नोएडा (उप्र), 17 सितंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में शनिवार को आरोपी डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया। बिसरख थाना के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी (17) ने 10 अगस्त 2022 को शिकायत दर्ज कराई थी कि डिलीवरी ब्वॉय विष्णु (23) ने उसके साथ किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पश्चिम दिल्ली के निहाल विहार इलाके में पड़ोस में रहते थे। आरोपी मूल रूप से मुरादाबाद जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज आरोपी विष्णु पुत्र महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। भाषा सं.
धीरजधीरज

Facebook


