Supriya Sule-Rajnath Singh Viral Video: सर्वदलीय बैठक के बाद सुप्रिया सुले ने छुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें यहां

Supriya Sule-Rajnath Singh Viral Video: सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद सांसद सुप्रिया सुले ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर छुए।

Supriya Sule-Rajnath Singh Viral Video: सर्वदलीय बैठक के बाद सुप्रिया सुले ने छुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें यहां

Supriya Sule-Rajnath Singh Viral Video/Image Credit: ANI X Handle

Modified Date: July 20, 2026 / 02:00 pm IST
Published Date: July 20, 2026 2:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सर्वदलीय बैठक में शामिल NCP(SP) की सांसद सुप्रिया सुले
  • बैठक के बाद सांसद सुप्रिया सुले ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर छुए।
  • सुप्रिया सुले द्वारा राजनाथ सिंह के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Supriya Sule-Rajnath Singh Viral Video:  नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में सभी पार्टी के सांसद शामिल हुए। इसी बीच सर्वदलीय बैठक के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद NCP(SP) की सांसद सुप्रिया सुले ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर छुए। सुप्रिया सुले द्वारा राजनाथ सिंह के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सर्वदलीय बैठक में हुआ घमासान

सर्वदलीय बैठक से ये मनमोहक दृश्य सामने आने से पहले जमकर हंगामा भी है। दरअसल, टीएमसी और शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों भी मीटिंग में शामिल होने पहुंचे थे, इसी को लेकर बवाल बढ़ गया। विपक्षी पार्टियां बैठक से वॉकआउट कर गई थीं। हालांकि, कुछ देर सांकेतिक विरोध के बाद सभी दल मीटिंग में शामिल हुए। वहीं मीटिंग के बाद सुप्रिया सुले के राजनाथ सिंह के पैर छूते हुए वीडियो सामने आया।

सुप्रिया सुले ने छुए राजनाथ के पैर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सुप्रिया सुले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। (Supriya Sule-Rajnath Singh Viral Video) सुप्रिया दिल्ली सरकार की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल हुई। इसी दौरान बैठक खत्म होने के बाद जब सुप्रिया लौट रही थी, यो उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जाते हुए देखा। जैसे ही सुप्रिया राजनाथ सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने उनके पैर छू लिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी साथ थे।

NCP (SP) के NDA में शामिल होने की अटकलों को सुप्रिया ने किया खारिज

Supriya Sule-Rajnath Singh Viral Video: इस घटनाक्रम से पहले शनिवार को सुप्रिया सुले ने अहम टिप्पणी की थी। उन्होंने अपनी पार्टी के एनडीए में शामिल होने या सत्तारूढ़ एनसीपी के साथ विलय की अटकलों को खारिज कर दिया था। शनिवार को सुप्रिया ने कहा था कि न तो भारतीय जनता पार्टी, न ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के किसी सहयोगी दल और न ही कांग्रेस ने शरद पवार नीत पार्टी से ऐसे किसी प्रस्ताव के लिए संपर्क किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.