Diarrhea In Odisa : प्रदेश के इन इलाकों में डायरिया का प्रकोप, पांच लोगों की हुई मौत, 120 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Ads

Diarrhea In Odisa : ओडिशा के राउरकेला शहर में डायरिया फैलने से पांच लोगों की मौत हो गई और 120 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं

  •  
  • Publish Date - December 17, 2023 / 04:05 PM IST,
    Updated On - December 17, 2023 / 04:06 PM IST

Diarrhea in Baikunthpur/Image Credit: IBC24 File Photo

राउरकेला : Diarrhea In Odisa : ओडिशा के राउरकेला शहर में डायरिया फैलने से पांच लोगों की मौत हो गई और 120 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : Indore News : नए PCC चीफ के क्षेत्र से 8 दिन से लापता है BJP अध्यक्ष, अभी तक नहीं हुई उचित कार्यवाही, परिजन और कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव.. 

3 दिन में पांच लोगों की हुई मौत

Diarrhea In Odisa :  सुंदरगढ़ के मुख्य जिला चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य अधिकारी (सीडीएम एवं पीएचओ) धरणी रंजन सत्पति ने बताया कि पिछले तीन दिनों में राउरकेला शहर में फैले डायरिया से रविवार सुबह तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 120 से अधिक लोगों को राउरकेला राजकीय अस्पताल (आरजीएच) में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि डायरिया से 15 दिसंबर को दो लोगों की मौत हुई थी जबकि 16 दिसंबर को भी दो लोगों की जान चली गई थी। वहीं रविवार को एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल की प्रभारी निदेशक सुधारानी प्रधान ने बताया कि राउरकेला राजकीय अस्पताल में हर दिन 25-30 से अधिक डायरिया के मरीज आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीज बहुत खराब हालत में आए और सदमे में थे। उनपर इलाज का प्रभावी असर नहीं हुआ। प्रधान ने कहा,‘‘हमें डायरिया फैलने का कोई सामान्य स्रोत नहीं मिला है। हमारे चिकित्सा विशेषज्ञ का मानना है कि यह वायरस से हो सकता है।’’

यह भी पढ़ें : MLA Ramkumar Toppo: अमरजीत भगत को हराने वाले विधायक टोप्पो अब अपने इलाके के दौरे पर.. अफसरों पर भड़के, लगा दी रोक

इन इलाकों में फैली बीमारी

Diarrhea In Odisa :  यह बीमारी ज्यादातर झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों और छेंड, तारकेरा, पानपोष, नाला रोड, प्लांट साइट, लेबर टेनेमेंट तथा बिरजापल्ली सहित राउरकेला के आसपास के इलाकों में फैली है। राउरकेला में ओडिशा जल निगम के महाप्रबंधक प्रताप मोहंती ने कहा, ‘‘हम सतर्क पर हैं और किसी भी शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए दल बनाए गए हैं। हम जल आपूर्ति पाइपलाइन में किसी भी रिसाव का पता लगाने के लिए प्रत्येक स्थान पर जा रहे हैं।’’

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp