मॉब​ लिंचिंग का शिकार हुए तबरेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, यह था मौत का कारण

मॉब​ लिंचिंग का शिकार हुए तबरेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, यह था मौत का कारण

मॉब​ लिंचिंग का शिकार हुए तबरेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, यह था मौत का कारण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: July 12, 2019 1:25 am IST

रांची। झारखंड में मॉब लिंचिग का शिकार हुए तबरेज अंसारी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तबरेज की मौत ब्रेन हैमरेज के कारण हुई थी। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। भीड़ जब अंसारी को थाने लेकर आई तो पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया, लेकिन शिकायत में उन पर हुए हमले का जिक्र तक नहीं किया।

ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से, इन दिवंगत नेताओं को दी जाएगी श्रद्धांजलि

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन डॉक्टरों ने तबरेज का इलाज किया, उन्होंने ठीक से जांच नहीं की थी। एक्स-रे रिपोर्ट में उनकी सिर की हड्डी टूटी हुई पाई गई लेकिन ब्रेन हैमरेज के लिए उनका इलाज नहीं किया गया। उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: भूपेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 168 नगरीय निकायों में शुरू किया जाएगा पौनी पसारी मार्केट, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

बता दें झारखंड में तबरेज से कथित तौर पर ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ कहने का दबाव बनाया गया। हमलावरों ने इस पूरे घटना का वीडियो बनाया भी बनाया था। तबरेज को 18 जून को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 22 जून को तबरेज की अस्पताल में मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: कहीं पुलिस कैंप को ही उड़ाने की साजिश तो नहीं कर रहे नक्सली, एसपी शलभ सिन्हा ने किया हाई अलर्ट

इस मामले की गूंज संयुक्त राष्ट्र तक भी पहुंची है। एक एनजीओ ने यह बात यूएन में उठाई थी। NGO के द्वारा कहा गया है कि तबरेज अंसारी को झारखंड में हिंदू भीड़ ने जय श्री राम के नारे ना लगाने की वजह से मार दिया। इसे लेकर एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी ट्वीट किया था।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/gg_cSIs45mQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com