द्रमुक नेता कनिमोई ने कोलकाता में ममता के साथ बैठक की

द्रमुक नेता कनिमोई ने कोलकाता में ममता के साथ बैठक की

द्रमुक नेता कनिमोई ने कोलकाता में ममता के साथ बैठक की
Modified Date: September 18, 2026 / 12:23 am IST
Published Date: September 18, 2026 12:23 am IST

कोलकाता, 17 सितंबर (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की वरिष्ठ नेता कनिमोई ने बृहस्पतिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि लोकसभा सदस्य कनिमोई ने दक्षिण कोलकाता के कालीघाट में ममता के आवास पर उनसे मुलाकात की।

उन्होंने कहा, “कनिमोई ने ममता के आवास पर बंद कमरे में उनके साथ बैठक की। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।”

हालांकि, उन्होंने इन मुद्दों का ब्योरा नहीं दिया।

यह मुलाकात कनिमोई की मुंबई में शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार के साथ हुई चर्चाओं के कुछ दिनों बाद हुई है।

द्रमुक और कांग्रेस के बीच तनाव तथा विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के कई क्षेत्रीय घटकों के बीच मतभेदों के बीच कनिमोई की इन नेताओं से हुई मुलाकातों ने ध्यान खींचा है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद द्रमुक और कांग्रेस के बीच संबंधों में तनाव आ गया।

कांग्रेस अब अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है, जबकि द्रमुक विपक्ष में है।

भाषा प्रचेता पारुल

पारुल


लेखक के बारे में