द्रमुक सांसद ने भाजपा प्रमुख के खिलाफ धन शोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की

Ads

द्रमुक सांसद ने भाजपा प्रमुख के खिलाफ धन शोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 06:01 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 06:01 PM IST

चेन्नई, 26 मार्च (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के राज्यसभा सदस्य आर. गिरिराजन ने मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन समेत दो नेताओं के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज कर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को उचित कार्रवाई करने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

उन्होंने दावा किया कि मूल रूप से तांबरम थाने में नागेंद्रन और भाजपा के पूर्व राज्य महासचिव केशवा विनयगम के खिलाफ चुनावी अपराध के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

गिरिराजन ने आरोप लगाया कि यह अपराध 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से 3.98 करोड़ रुपये को कथित तौर पर लाने-ले जाने से जुड़ा था।

बाद में यह मामला अपराध शाखा-सीआईडी ​​को सौंप दिया गया।

उन्होंने अदालत से प्रवर्तन निदेशालय को निर्देश देने का अनुरोध किया कि एजेंसी नागेंद्रन और विनयगम के खिलाफ पीएमएलए के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज कर मामले की गहन जांच करे और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करे।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश