जयपुर, 26 मार्च (भाषा) राजस्थान यूनाइटेड एफसी ने इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) के रोमांचक मुकाबले में बृहस्पतिवार को यहां डायमंड हार्बर एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।
जोनाथन फर्नांडीस (51वें मिनट) ने पेनल्टी से मेजबान टीम को बढ़त दिलाई, जबकि आर. रामदिंथारा (82वें मिनट) ने मेहमान टीम के लिए बराबरी का गोल दागा।
डायमंड हार्बर 10 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। श्रीनिधि डेक्कन एफसी के भी उतने ही अंक हैं।
राजस्थान यूनाइटेड पांच मैचों में आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार है।
भाषा आनन्द
आनन्द