चेन्नई, 26 मार्च (भाषा) तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कमी के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और कहा कि वह विदेश नीति में विफलता की ओर बढ़ने के लिए आलोचना का सामना कर रही है।
स्कूल शिक्षा मंत्री एनबिल महेश पोय्यामोझी ने कहा कि केंद्र सरकार को ईंधन की कमी से जुड़े मुद्दों पर आम आदमी के सवालों के जवाब देने होंगे।
उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा अन्नाद्रमुक महासचिव ई के पलानीस्वामी पर भी निशाना साधा।
पोय्यामोझी ने बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा दो मिनट के वीडियो में कहा, ‘‘भाजपा सरकार राज्यों के साथ तालमेल करने में विफल रही है और विदेश नीति को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘देश का नागरिक होने के नाते मैं पूछना चाहता हूं कि क्या केंद्र सरकार पश्चिम एशिया के हालात से उपजी एलपीजी की कमी के संकट से सही से निपट पा रही है।’’
भाषा वैभव देवेंद्र
देवेंद्र