द्रमुक का घोषणापत्र ‘2026 चुनाव का सुपरस्टार’ है : मुख्यमंत्री स्टालिन
द्रमुक का घोषणापत्र ‘2026 चुनाव का सुपरस्टार’ है : मुख्यमंत्री स्टालिन
विरुधुनगर (तमिलनाडु), पांच अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के चुनाव घोषणापत्र को ‘‘2026 के चुनावों का सुपरस्टार’’ बताते हुए कहा कि वादे तो कोई भी कर सकता है, लेकिन जनता भरोसा सिर्फ उनकी पार्टी के वादों पर करती है।
यहां धमनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने अन्नाद्रमुक के महासचिव ई.के. पलानीस्वामी पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि उनका पूरा चुनाव अभियान “झूठ और निम्न स्तर की बातों’’ पर आधारित है।
उन्होंने पलानीस्वामी के पिछले राजनीतिक आचरण का हवाला देते हुए उन्हें ‘‘झूठा’’ और “विश्वासघात का प्रतीक’’ बताया।
स्टालिन ने घोषणा पत्र के प्रमुख ‘‘सुपरस्टार’’ वादों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘मगलिर उरिमई थोगई’ की मासिक राशि बढ़ाकर 2,000 रुपये की जाएगी और ‘इल्लथरासी’ योजना के तहत गृहिणियों को घरेलू उपकरण खरीदने के लिए 8,000 रुपये के कूपन दिए जाएंगे।
उन्होंने अपने ‘‘द्रविड़ मॉडल’’ शासन की तुलना विपक्ष से करते हुए कहा कि पलानीस्वामी की वर्तमान बयानबाजी द्रमुक द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को पचा न पाने का परिणाम है।
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को होंगे।
भाषा गोला सुरभि
सुरभि

Facebook


