डीएमआरसी ने ‘सेंट्रल विस्टा’ क्षेत्र में हाइड्रोजन बसों की शुरुआत की

Ads

डीएमआरसी ने ‘सेंट्रल विस्टा’ क्षेत्र में हाइड्रोजन बसों की शुरुआत की

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 03:23 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 03:23 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यहां ‘सेंट्रल विस्टा’ इलाके में हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील के कुछ दिन बाद ये सेवा शुरू हुई है।

एक बयान में कहा गया है कि डीएमआरसी ने आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से, सुबह लगभग 8:30 बजे केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से यात्री सेवाओं के लिए हाइड्रोजन से चलने वाली दो बसें शुरू कीं।

बयान में कहा गया है कि यह सेवा सोमवार से शुक्रवार तक सभी कार्यदिवसों में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और फिर दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

इसमें कहा गया कि यह बस कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, अकबर रोड, बड़ौदा हाउस, नेशनल स्टेडियम, राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी, इंडिया गेट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन जैसे प्रमुख स्थलों से गुजरेगी।

भाषा शफीक संतोष

संतोष