केंद्र किसानों से 12.35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज खरीदेगा: चौहान

Ads

केंद्र किसानों से 12.35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज खरीदेगा: चौहान

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 07:03 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 07:03 PM IST

पुणे, 15 मई (भाषा) केंद्र सरकार किसानों से 12.35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज खरीदेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्याज की कीमतों में आ रही गिरावट के बीच यह घोषणा की।

उन्होंने यह घोषणा महाराष्ट्र के सतारा में एक कार्यक्रम में की। महाराष्ट्र प्याज का एक प्रमुख उत्पादक राज्य है और इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

चौहान ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण प्याज के निर्यात पर असर पड़ा है। यह संकट 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमलों के कारण शुरू हुआ था।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने प्याज कीमत के संकट के बारे में फडणवीस के साथ चर्चा की है।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि पश्चिम एशिया संकट के कारण प्याज के निर्यात पर असर पड़ा है, इसलिए प्याज की कीमतें गिर गई हैं। मैं यह घोषणा करना चाहूंगा कि आज (शुक्रवार) से, ताजे प्याज की खरीद कीमत 12.35 रुपये प्रति किलो होगी। हम प्याज का पूरा स्टॉक खरीदेंगे और प्याज उगाने वाले किसानों को सहायता देंगे।’’

चौहान ने कहा कि इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण