बीच सड़क कार रोककर डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद LIVE मर्डर.. बाइक में सवार थे आरोपी

Ads

बीच सड़क कार रोककर डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद LIVE मर्डर.. बाइक में सवार थे आरोपी

  •  
  • Publish Date - May 29, 2021 / 07:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के अटलबंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कार में सवार डॉक्‍टर दंपति की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मारे गई दंप‍ति की पहचान डॉ 46 साल के डॉ. सुदीप गुप्ता और 44 साल की उनकी पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता के तौर पर पहचान हुई है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों की पहचान हो गई है और उन्‍होंने डॉक्‍टर दंपति की हत्‍या बदला लेने की लिए की है। 

 

पढ़ें- नहीं रहे पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ शक्राजीत नायक, कोरोना से जंग जीतने के बाद भी हालत नहीं हुई स्थिर, विधायक प्रकाश नायक के पिता थे

हमले में मारी गई डॉ. सीमा गुप्ता पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने 2 साल पहले पति सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा गुर्जर और उसके बेटे की जलाकर हत्या कर दी थी।

पढ़ें- गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला.. पाकिस्तान, बांग्लादेश …

इस मामले में डॉक्‍टर सुदीप गुप्ता, उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता और उनकी मां को इस महिला और उसके 5 साल के बच्चे की हत्या के मामले में जेल की सजा मिली थी। दो साल पहले एक मकान में आग लगने की घटना में एक महिला और उसके पांच साल के बच्चे की मौत हो गई थी। डॉक्‍टर सुदीप गुप्ता के महिला के साथ संबंध थे।

पढ़ें- FCI के क्लर्क किशोर मीणा के घर CBI का छापा, शुक्रवा…

पुलिस के मुताबिक डॉक्‍टर सुदीप गुप्ता, उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता और उनकी मां को नवंबर 2019 में एक महिला और उसके 5 साल के बच्चे की हत्या के मामले में जेल की सजा मिली थी। उन्होंने बताया कि डॉक्‍टर दंपति की गोली मार हत्या करने वाले बदमाशों की पहचान अनुज और महेश के रूप में की गई है। नवंबर 2019 में जिस महिला की हत्या हुई थी, अनुज उसका भाई है।

पढ़ें- राज्य को अनलॉक करने की तैयारी, बसों के संचालन पर जल…

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि दोनों बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने सर्कुलर रोड पर केंद्रीय बस स्टेंड के पास सुदीप गुप्ता (46) और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता (44) की हत्या कर दी।

शीर्ष 5 समाचार