दोहरीघाट-औड़िहार यात्री ट्रेन का विस्तार वाराणसी तक किया जाएगा : वैष्णव

Ads

दोहरीघाट-औड़िहार यात्री ट्रेन का विस्तार वाराणसी तक किया जाएगा : वैष्णव

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 10:28 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 10:28 PM IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को नयी दिल्ली स्थित रेल भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दोहरीघाट-औड़िहार पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और कहा कि इस सेवा का विस्तार जल्द ही वाराणसी तक किया जाएगा।

रेल मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि यह पहल उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में रेल संपर्क और यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि मऊ और गाजीपुर जिलों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नयी ट्रेन सेवा शुरू की गई है।

यह ट्रेन सादात, जखनियां, दुल्लहपुर, मऊ, इंदारा, कोपागंज, घोसी, अमिला और मुरादपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

वैष्णव ने कहा कि नयी औड़िहार-दोहरीघाट-औड़िहार पैसेंजर सेवा का विस्तार वाराणसी तक किया जाएगा।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश