दिल्ली में सोने व हीरे के आभूषण चुराने के आरोप में घरेलू सहायिका गिरफ्तार

Ads

दिल्ली में सोने व हीरे के आभूषण चुराने के आरोप में घरेलू सहायिका गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 09:53 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 09:53 PM IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली में अपने नियोक्ता के घर से सोने और हीरे के आभूषण चुराने के आरोप में 23 वर्षीय घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया गया है और चोरी का सारा माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कबीर नगर निवासी आरती चौहान के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल को पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को राणा प्रताप बाग स्थित उर्मिला जैन (75) के घर से कीमती सामान की चोरी के संबंध में सूचना दी गई थी।

जैन की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘जांच के दौरान घर में आने-जाने वाली घरेलू सहायिका पर संदेह हुआ। लगातार पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।’

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने आसानी से पैसा कमाने के लिए चोरी की।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव