CGBSE Class 12th Result: 10वीं में चूक गई थी, लेकिन 12वीं में कर दिखाया कमाल! इतने पर्सेंट लाकर खुशबू ने मेरिट में बनाई जगह, अब ये बनने का सपना

Ads

CGBSE Class 12th Result: छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है।

  • Reported By: Rajkumar Sahu

    ,
  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 12:02 AM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 12:02 AM IST

janjgir news/ image source: ibc24

HIGHLIGHTS
  • खुशबू ने मेरिट में जगह
  • 96.40 प्रतिशत अंक हासिल
  • 12वीं में दसवां स्थान

CGBSE Class 12th Result: जांजगीर: छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर रायगढ़ के कृष महंत रहे। चौथे स्थान (CGBSE 12th State Topper List ) पर पेंड्रा की ताहिरा खान रही। वहीं पेंड्रा के ही ओंकार ने पांचवां स्थान ​हासिल किया है।

खुशबू देवांगन ने मेरिट में 10वां स्थान हासिल किया

जांजगीर के चाम्पा के सरस्वती शिशु मंदिर के 12वीं की छात्रा खुशबू देवांगन ने मेरिट में 10वां स्थान हासिल किया है। छात्रा खुशबू को 96.40 फीसदी अंक मिला है. सबसे बड़ी बात, छात्रा खुशबू, सरकारी जॉब में नहीं जाना चाहती, बल्कि कोसा का बिजनेस करना चाहती है। – छात्रा ने कहा है कि परिवार का भरपूर सपोर्ट मिला है। 10वीं में कुछ अंकों से चूक गया था, लेकिन मेरिट में आने का सपना अब पूरा हो गया है। छात्रा खुशबू की इस उपलब्धि पर परिवार के लोग बेहद खुश हैं। छात्रा खुशबू, अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करती है

CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें ।
  • इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।

IBC24 पर कैसे देखे रिजल्ट्स ?

  • छात्र सबसे पहले IBC24 की वेबसाइ पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें

खुशबू ने कौन सा स्थान?

खुशबू ने मेरिट में जगह

कितने प्रतिशत अंक मिले?

96.40 प्रतिशत अंक हासिल

किस स्कूल की छात्रा?

12वीं में दसवां स्थान