जयशंकर और रोसेरो ने भारत-इक्वाडोर संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की

Ads

जयशंकर और रोसेरो ने भारत-इक्वाडोर संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 11:16 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 11:16 PM IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को भारत दौरे पर आईं इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसरो से मुलाकात की और व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, डिजिटल सहयोग तथा क्षमता निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्हें इक्वाडोर की विदेश मंत्री का भारत में स्वागत कर खुशी हुई और दोनों देशों ने सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, रोसरो तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आई हैं और उन्होंने बुधवार को अपने दौरे के पहले दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। वह बुधवार तड़के दिल्ली पहुंची थीं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘इक्वाडोर की विदेश मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड रोसेरो का आज नयी दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है। उनकी यह यात्रा भारत और इक्वाडोर के बीच संबंधों को और मज़बूत करेगी।’

मंगलवार को विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इक्वाडोर की विदेश मंत्री एक मई को नयी दिल्ली से रवाना होंगी। एक अलग पोस्ट में, जयशंकर ने कहा कि उन्होंने नयी दिल्ली में 11वें ‘हेड्स ऑफ़ मिशन्स कॉन्फ्रेंस’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘एक अस्थिर और उथल-पुथल भरे विश्व में, भारतीय कूटनीति राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय लक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।’

भाषा

राखी वैभव

वैभव