नई दिल्ली। पुलिस बनने सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। लद्दाख पुलिस ने फॉलोअर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 80 पदों पर योग्य उम्मीदवार की भर्ती होगी। वहीं भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥‘𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट ladakhpolicerecruitment.in पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हो चुकी है। 31 मार्च 2022 तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी।
यह भी पढ़ें: हिजाब धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं.. स्कूल ड्रेस पहनने से मना नहीं कर सकते छात्र- कर्नाटक हाईकोर्ट
80 पदों पर निकली भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड 10वीं पास होना चाहिए। अन्य शैक्षणिक योग्यता और इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद विजय गोयल का फोन बरामद, आरोपी गिरफ्तार.. छीनकर भागा था मोबाइल
वहीं इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 से पहले 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग और ट्रेड टेस्ट के जरिए किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी कर दिया जाएगा. एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा।
Advertisement by Chandu Nirmalkar on Scribd
यह भी पढ़ें: 16 मार्च को ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने जाएंगे CM शिवराज, BJP विधायक, मंत्री और पदाधिकारीगण भी देखेंगे फिल्म