डीआरआई अधिकारियों ने कोलकाता और अगरतला से 25 करोड़ रुपये का 17 किलोग्राम सोना जब्त किया

Ads

डीआरआई अधिकारियों ने कोलकाता और अगरतला से 25 करोड़ रुपये का 17 किलोग्राम सोना जब्त किया

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 09:57 PM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 09:57 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने कोलकाता और अगरतला में एक साथ चलाए गए अभियान में कुल 25 करोड़ रुपये मूल्य का 17 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया और 10 लोगों को गिरफ्तार किया। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता में डीआरआई ने 12 जून को तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। यह गिरोह थाईलैंड से कोलकाता हवाई अड्डे के जरिए 11.6 किलोग्राम सोना तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत 17 करोड़ रुपये है।

उसी दिन अगरतला में डीआरआई ने भारत-बांग्लादेश सीमा के त्रिपुरा सेक्टर से तस्करी करके लाए गए लगभग 5.1 किलोग्राम विदेशी सोने को जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपये है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर चलाया गया था।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप