डीआरआई ने सूरत में दो किलोग्राम कोकीन जब्त की, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

डीआरआई ने सूरत में दो किलोग्राम कोकीन जब्त की, एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 06:53 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 06:53 PM IST

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने शुक्रवार को सूरत में दो किलोग्राम कोकीन जब्त की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

इस जब्ती के अलावा, डीआरआई ने मुंबई, दिल्ली, जयपुर, पटना, कोचीन और अहमदाबाद में कई हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, कूरियर केंद्र और राजमार्ग पर कई अभियान चलाए और पिछले महीने से अब तक कुल मिलाकर लगभग 26 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। इन अभियानों के दौरान 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 14 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

इस प्रतिबंधित सामान की तस्करी कई तरीकों से की जाती थी, जैसे कि निगलना (शरीर के अंदर छिपाने के लिए मादक पदार्थ से भरे कैप्सूल या गोलियां निगलना), घरेलू और खाने-पीने की चीजों में छिपाना, कपड़ों में छुपा कर रखना, सामान में छिपाना आदि।

हर साल 26 जून को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ और तस्करी विरोधी दिवस मनाया जाता है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश