दिल्ली में बूंदाबांदी, न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस हुआ

दिल्ली में बूंदाबांदी, न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस हुआ

दिल्ली में बूंदाबांदी, न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस हुआ
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: January 2, 2021 6:22 am IST

नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हिस्सों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई जबकि बादल छाये रहने के चलते न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस हो गया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी।

सफदरजंग में ‘‘मध्यम’’ स्तर के कोहरे के चलते दृश्यता घटकर 201 मीटर रह गई।

Read More News: नए साल के जश्न के साथ इस दिन दर्ज हैं कई महत्वपूर्ण घटनाएं, जानिए क्या है 1 जनवरी का इतिहास

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ‘‘बहुत घना’’ कोहरा तब होता है जब दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है। ‘‘घना’’ कोहरा तब होता है जब दृश्यता 51 से 200 मीटर के बीच होती है, ‘‘मध्यम’’ कोहरा तब होता है जब दृश्यता 201 और 500 मीटर के बीच होती है और ‘‘हल्का’’ तब होता है जब दृश्यता 501 और 1,000 मीटर के बीच होती है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘हमारे पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत पर शुरू हो गया है। पालम में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। रिज, आयानगर और लोधी रोड में बूंदाबांदी हुई है।’’

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Read More News: आठ जनवरी से भारत और ब्रिटेन के बीच फिर शुरू होगी विमान सेवा, हफ्ते में सिर्फ 30 उड़ानों की 

शुक्रवार को, पारा गिरकर 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो जनवरी में 15 साल में सबसे कम था और ‘‘बहुत घने’’ कोहरे के चलते दृश्यता ‘‘शून्य’’ मीटर तक हो गई थी।

आठ जनवरी 2006 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब तक का सबसे कम तापमान जनवरी 1935 में शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आईएमडी ने कहा कि पिछले साल जनवरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि न्यूनतम तापमान ‘‘तीव्र’’ पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में बढ़ने लगा है, जो छह जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

Read More News: सौदान की जगह ‘शिव’…नया साल, नया चेहरा! सौदान सिंह बीजेपी को ऊंचाइंयों तक ले गए, तो उन्हें जिम्मेदारी से क्यों हटाया?

 


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.