संसद मार्ग की ड्रोन फुटेज की जांच की जा रही है: दिल्ली पुलिस

Ads

संसद मार्ग की ड्रोन फुटेज की जांच की जा रही है: दिल्ली पुलिस

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 07:13 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 07:13 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने उस वायरल ड्रोन वीडियो का संज्ञान लिया है जिसमें प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग पर इकट्ठा होते दिखाया गया है और कथित रूप से अनधिकृत तौर पर ड्रोन का संचालन करने के इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘फुटेज की प्रामाणिकता और ड्रोन संचालन से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। कानूनों और ड्रोन नियमों के उल्लंघन के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

एक पुलिस सूत्र ने कहा कि सोशल मीडिया पर ड्रोन फुटेज सामने आने के बाद जांच शुरू की गई।

सूत्र ने कहा कि नयी दिल्ली जिला एक अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र है जहां ड्रोन उड़ाने के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य है और निर्धारित नियमों का किसी भी तरह से उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले दिन में, हजारों प्रदर्शनकारी संसद मार्ग के पास एकत्र हुए और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर जवाबदेही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया।

पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश