पंजाब के तरन तारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिला ड्रोन, मादक पदार्थ

Ads

पंजाब के तरन तारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिला ड्रोन, मादक पदार्थ

  •  
  • Publish Date - October 13, 2023 / 12:47 AM IST,
    Updated On - October 13, 2023 / 12:47 AM IST

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के तरन तारन जिले में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास धान के एक खेत से एक ड्रोन और हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने तरन तारन के दलिरी गांव के बाहरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान खेत से एक क्वाडकॉप्टर (ड्रोन) और 3.213 किलोग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया गया।

भाषा अभिषेक नेत्रपाल

नेत्रपाल