ऊना (हिमाचल प्रदेश) 27 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के ऊना में शनिवार सुबह लाल सिंघी क्षेत्र में भीषण आग लगने से प्रवासी मजदूरों की करीब 25 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने कहा कि आग में 25 झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं और प्रभावित परिवारों का सारा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग तेजी से फैल गई, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है।
उन्होंने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग फिलहाल नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
भाषा तान्या रंजन
रंजन