पंजाब के तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब बरामद हुआ ड्रोन

Ads

पंजाब के तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब बरामद हुआ ड्रोन

  •  
  • Publish Date - January 25, 2024 / 09:00 PM IST,
    Updated On - January 25, 2024 / 09:00 PM IST

अमृतसर, 25 जनवरी (भाषा) पंजाब के तरनतारन जिले में भारत और पाकिस्तान सीमा के पास बृहस्पतिवार को एक खेत से एक ड्रोन बरामद किया गया। सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन के डल गांव के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक खेत से ड्रोन बरामद किया।

प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने एक अन्य घटना में गुरदासपुर जिले में मादक पदार्थ हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया।

प्रवक्ता ने बताया कि पैकेट में 531 ग्राम हेरोइन थी और इसे (पैकेट को) बुधवार एवं बृहस्पतिवार की दरमियानी रात को थाथरके गांव के एक खेत से बरामद किया गया था।पैकेट पर पीले रंग की टेप लगी थी।

भाषा अभिषेक दिलीप

दिलीप