जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मादक पदार्थ तस्कर हिरासत में लिया गया

Ads

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मादक पदार्थ तस्कर हिरासत में लिया गया

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 08:03 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 08:03 PM IST

जम्मू, दो जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने मंगलवार को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थों की अवैध तस्करी रोकथाम अधिनियम (पीआईटी-एनडीपीएस) के तहत एक कुख्यात तस्कर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान राजौरी जिले के पीर कंजू के निवासी नाहिद चौधरी के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में शामिल रहा है, इसलिए सक्षम प्राधिकारी ने उसके खिलाफ पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत एहतियाती हिरासत का आदेश जारी किया था।

हिरासत आदेश पर अमल करने के बाद चौधरी को जम्मू के कोट भलवाल में स्थित केंद्रीय जेल में भेज दिया गया।

चौधरी के खिलाफ यह कार्रवाई 11 अप्रैल को शुरू किए गए ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत की गई।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत