जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Ads

जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 07:16 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 07:16 PM IST

जम्मू, छह अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कठुआ जिले से एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ़्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कठुआ जिले की हीरानगर तहसील के ढल्ली गांव के परशोत्तम कुमार को जम्मू के संभागीय आयुक्त द्वारा स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत जारी किए गए हिरासत वारंट को तामील करते हुए एहतियाती हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, कुमार एक आदतन अपराधी है जो मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा है तथा उस पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को उधमपुर ज़िला जेल में रखा गया है ताकि उसे नशीले पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों में शामिल रहने से रोका जा सके।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई कठुआ जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है।

भाषा राजकुमार नेत्रपाल

नेत्रपाल