बेंगलुरु में 25.23 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, तीन विदेशी सहित 17 आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में 25.23 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, तीन विदेशी सहित 17 आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में 25.23 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, तीन विदेशी सहित 17 आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: June 29, 2026 / 08:43 pm IST
Published Date: June 29, 2026 8:43 pm IST

बेंगलुरु, 29 जून (भाषा) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के अलग-अलग हिस्सों से करीब 25.23 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं। इस सिलसिले में तीन विदेशियों समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग तारीखों पर सुब्रमण्यनगर, मडीवाला, राजाजीनगर, व्हाइटफील्ड, तिलकनगर, यशवंतपुर और इंदिरा नगर थानाक्षेत्रों में छापेमारी की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने ‘सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम’ का उल्लंघन करते हुए अलग-अलग ब्रांड के तंबाकू उत्पादों का अवैध निर्माण करने को लेकर मामले दर्ज किए।

उसने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन विदेशी नागरिक, अन्य राज्यों के आठ लोग और छह स्थानीय निवासी हैं।

पुलिस के बयान के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने विदेशों, दूसरे राज्यों और कर्नाटक में मौजूद अज्ञात आपूर्तिकर्ताओं से कम कीमत पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ खरीदा और मुनाफा कमाने के लिए उसे ऊंचे दाम पर कॉलेज के विद्यार्थियों समेत आम लोगों को बेचा।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन करके तंबाकू उत्पाद उत्पादित करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपियों से जब्त समान में 10.306 किलोग्राम एमडीएमए, 127.302 किलोग्राम गांजा, 3.314 किलोग्राम हाइड्रो गांजा, 300 ई-सिगरेट, 90 हुक्का फ्लेवर पैक, 30 हुक्का पॉट, हुक्का स्टैंड और बाउल, विदेशी सिगरेट के पैक, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन करके बनाए गए कई तरह के तंबाकू उत्पाद, सात मोबाइल फ़ोन, एक कार और छह दो-पहिया वाहन शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि ज़ब्त संपत्ति की कीमत 12.85 करोड़ रुपये थी, जबकि मादक पदार्थों की अनुमानित बाज़ार कीमत 25.23 करोड़ रुपये थी।

उसने कहा कि अज्ञात आपूर्तिकर्ताओं का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं और मामले की जांच चल रही है।

भाषा राजकुमार धीरज

धीरज


लेखक के बारे में