उत्तर त्रिपुरा में 7.5 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

उत्तर त्रिपुरा में 7.5 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 02:28 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 02:28 PM IST

अगरतला, 29 जून (भाषा) त्रिपुरा के उत्तर जिले में 7.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अविनाश कुमार राय ने बताया कि रविवार रात दमछड़ा थाना क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया।

उन्होंने कहा, ‘‘वाहन की तलाशी के दौरान 1.5 लाख ‘याबा’ की गोलियां बरामद की गईं। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपये है।’’

उन्होंने बताया कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गहन जांच की जा रही है।

मिजोरम की सीमा से सटा दमछड़ा क्षेत्र मादक पदार्थों के तस्करों द्वारा एक गलियारे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

याबा टैबलेट, जिसे थाई भाषा में ‘क्रेजी मेडिसिन’ कहा जाता है, एक अत्यधिक नशीला मादक पदार्थ है। इसमें मेथामफेटामाइन और कैफीन का मिश्रण होता है।

भाषा गोला संतोष

संतोष