जम्मू-कश्मीर: बडगाम में मुहर्रम पर जुलूस के दौरान शिया समूहों के बीच झड़प, प्राथमिकी दर्ज

Ads

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में मुहर्रम पर जुलूस के दौरान शिया समूहों के बीच झड़प, प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 01:46 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 01:46 PM IST

श्रीनगर, 29 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शिया समुदाय के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बडगाम पुलिस ने ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा कि हार्डपंजू में शिया समुदाय के गुटों के बीच हुई झड़प की घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने कहा कि निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित जांच जारी है।

रविवार को हार्डपंजू क्षेत्र में मुहर्रम के जुलूस के दौरान जम्मू-कश्मीर शिया एसोसिएशन, जिसका नेतृत्व पूर्व मंत्री इमरान अंसारी करते हैं, और मौलाना मसरूर अब्बास अंसारी के अनुयायियों के बीच झड़प हो गई।

दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने कहा, “इस घटना में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ, चाहे वह किसी भी संगठन से जुड़ा हो, कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपील है कि अफवाहें या अपुष्ट जानकारी न फैलाएं। शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें तथा केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।”

भाषा तान्या संतोष

संतोष