गुवाहाटी, पांच जुलाई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित याबा टैबलेट जब्त की गईं।
राज्य पुलिस और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान के तहत ये गिरफ्तारियां की गईं और बरामदगी हुई।
शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि 80,000 टैबलेट जब्त की गईं।
उन्होंने कहा, ‘कछार पुलिस, हैलाकांडी पुलिस और असम राइफल्स को बधाई, जिन्होंने लगभग आठ करोड़ रुपये मूल्य की 80,000 याबा टैबलेट जब्त की हैं और दो आरोपियों को पकड़ा।’’
याबा टैबलेट में मेथामफेटामीन और कैफीन मिला होता है
भाषा
शुभम सुभाष
सुभाष