राजस्थान में मौसम शुष्क रहने एवं तापमान बढ़ने का अनुमान
राजस्थान में मौसम शुष्क रहने एवं तापमान बढ़ने का अनुमान
जयपुर, 10 फरवरी (भाषा) राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने एवं तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
जयपुर स्थित मौसम केंद्र ने मंगलवार सुबह बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में (31.2 डिग्री सेल्सियस) और सबसे कम न्यूनतम तापमान पाली में (5.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।
इसके अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है हालांकि एक कमजोर परिसंचरण तंत्र के कारण कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
इसके साथ ही राज्य के अधिकतर भागों में आगामी चार से पांच दिन तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
भाषा पृथ्वी सिम्मी
सिम्मी

Facebook


