अमरनाथ में बादल फटने के बाद आया भूकंप, दहशत में आए लोग, 4.5 रही तीव्रता
जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि राहत की खबर यह है कि भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है
नई दिल्ली। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। प्राकृतिक आपदा के तुरंत बाद एक और आपदा ने लोगों को दहशत में डाल दिया। दरअसल जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि राहत की खबर यह है कि भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें: शिक्षिका ने बच्चे को जड़ा तमाचा, गाल पर बन गया निशान, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
बता दें कि जम्मू कश्मीर में शुक्रवार शाम एक के बाद एक दो प्राकृतिक आपदा से लोगों जान मुश्किल में आ गई थी। सबसे पहले शाम करीब 5 बजे अमरनाथ गुफा के करीब बादल फटने की घटना हुई। इसकी वजह से कई टेंट बह गए और 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना की खबर मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक अमले का ध्यान अमरनाथ गुफा के करीब हुई घटना को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन पर था कि एक और प्राकृतिक आपदा की खबर आ गई।
यह भी पढ़ें: Amazon में इन गेजेट्स पर मिल रहा 60% तक का डिस्काउंट, जल्द खरीदें नहीं तो खत्म हो जाएगी सेल
इसके कुछ मिनट बाद भूकंप की भी खबर है। ये दोनों ही घटनाएं लगभग एक ही समय की बताई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजकर 21 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
यह भी पढ़ें: महिला ने मांगी वोटर पर्ची तो पति हुआ नाराज, दे दिया तीन तालाक, थाने में शिकायत दर्ज
जम्मू कश्मीर में महसूस किए गए इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान बताया जा रहा है। वहीं रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। फिलहाल, इस घटना में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Facebook


