जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 3.5 तीव्रता का भूकंप
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 3.5 तीव्रता का भूकंप
जम्मू, आठ मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को 3.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, पर्वतीय जिले में सुबह 9.57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
एनसीए ने कहा कि भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे, 33.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.739 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
खबर लिखे जाने तक केंद्र शासित प्रदेश के किसी भी हिस्से से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।
भाषा नेत्रपाल रंजन
रंजन

Facebook


