कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में 2.3 तीव्रता वाला भूकंप का झटका

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में 2.3 तीव्रता वाला भूकंप का झटका

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में 2.3 तीव्रता वाला भूकंप का झटका
Modified Date: September 11, 2025 / 04:42 pm IST
Published Date: September 11, 2025 4:42 pm IST

बेंगलुरु, 11 सितंबर (भाषा) कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में बृहस्पतिवार को 2.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने यह जानकारी दी।

केएसएनडीएमसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भूकंपीय तीव्रता मानचित्र के अनुसार, भूकंप का झटका भूकंप के केंद्र से 20-25 किलोमीटर की दूरी तक महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र अलंद तालुक के जवालगा गांव से 0.5 किमी दक्षिण-पूर्व में था।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इस प्रकार के भूकंप से स्थानीय समुदाय को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि इसकी तीव्रता कम है।’’

कलबुर्गी के जिला प्रभारी मंत्री प्रियंक खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भूकंप बृहस्पतिवार सुबह आठ बजकर 17 मिनट पर आया।

राज्य के आईटी मंत्री ने कहा, ‘‘इस घटना के मद्देनजर, कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा प्रबंधन केंद्र सतर्क है और खनन एवं भूविज्ञान विभाग के अधिकारियों, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।’’

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में