निर्वाचन आयोग मतदाताओं के साथ था, है और हमेशा रहेगा: मुख्य चुनाव आयुक्त

Ads

निर्वाचन आयोग मतदाताओं के साथ था, है और हमेशा रहेगा: मुख्य चुनाव आयुक्त

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 01:07 AM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 01:07 AM IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) उच्चतम न्यायालय द्वारा ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) प्रक्रिया की वैधता को बरकरार रखे जाने के बाद निर्वाचन आयोग ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के उस बयान को फिर दोहराया कि आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ रहेगा।

निर्वाचन आयोग ने इस साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ज्ञानेश कुमार द्वारा दिए गए संदेश का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने जोर देकर कहा था कि चुनावी संस्था ‘मतदाताओं के साथ थी, है और हमेशा रहेगी।’

निर्वाचन आयोग के लिए एक बड़ी जीत के रूप में उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को मतदाता सूची का एसआईआर कराने के आयोग के अधिकार को बरकरार रखा।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश