ईडी ने शराब ‘घोटाले’ में आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री के. नागेश्वर राव को गिरफ्तार किया

Ads

ईडी ने शराब ‘घोटाले’ में आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री के. नागेश्वर राव को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - August 23, 2026 / 09:26 PM IST,
    Updated On - August 23, 2026 / 09:26 PM IST

हैदराबाद, 23 अगस्त (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछली वाईएसआर कांग्रेस सरकार के दौरान शराब ढुलाई में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के एक मामले में रविवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री के. नागेश्वर राव को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राव को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया।

जून में, केंद्रीय जांच एजेंसी ने राव और उनके पुत्र करुमुरी सुनील कुमार के परिसरों पर छापेमारी के बाद सुनील को गिरफ्तार किया था।

राव पिछली वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार में नागरिक आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं।

यह जांच उस आरोप से जुड़ी है कि आरोपियों ने राज्य में शराब ढुलाई में वित्तीय अनियमितताओं के जरिए सरकारी खजाने को 195.33 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। आरोपों की जांच के लिए ईडी ने मई में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

भाषा शफीक नरेश

नरेश