ईडी ने धन शोधन मामले में रांची के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Ads

ईडी ने धन शोधन मामले में रांची के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - July 27, 2024 / 12:09 AM IST,
    Updated On - July 27, 2024 / 12:09 AM IST

रांची, 26 जुलाई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले की जांच के तहत शुक्रवार को भूमि की दलाली करने के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि झारखंड में एजेंसी के जोनल कार्यालय में कई घंटों तक पूछताछ के बाद कमलेश सिंह को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में ले लिया गया।

पिछले महीने ईडी ने कथित तौर पर सिंह से जुड़े कांके रोड स्थित एक घर पर छापेमारी के बाद एक करोड़ रुपये नकद और 100 गोलियां जब्त की थीं।

भाषा संतोष शोभना

शोभना