चंडीगढ़/नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मादक पदार्थ से संबंधित धन शोधन के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलवंत सिंह के परिसरों सहित पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि मोहाली, अमृतसर और लुधियाना में विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के कर्मियों सहित संघीय जांच एजेंसी के कर्मी मौजूद हैं और छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।
एसएएस नगर के आप विधायक सिंह (61) के परिसरों पर भी जांच एजेंसी के कर्मी मौजूद हैं।
ईडी की कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।
भाषा
सुरभि मनीषा
मनीषा