ईडी ने भूमि ‘घोटाले’ के संबंध में झारखंड, दिल्ली में छापे मारे
ईडी ने भूमि ‘घोटाले’ के संबंध में झारखंड, दिल्ली में छापे मारे
रांची, 23 सितंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत झारखंड और दिल्ली में छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत रांची में कम से कम छह और दिल्ली में तीन परिसरों पर छापेमारी की।
जिन परिसरों पर छापेमारी की जा रही है, वे मुख्य आरोपी कमलेश कुमार के कथित सहयोगी बी.के. सिंह और कुछ अन्य व्यक्तियों से जुड़े हैं।
यह मामला रांची जिले के कांके ब्लॉक में कथित भूमि घोटाले से संबंधित है, जहां यह दावा किया गया था कि आरोपियों ने सर्किल अधिकारियों के साथ साजिश करके भूमि अभिलेखों में ‘‘जालसाजी’’ की और उन्हें बेचकर ‘‘अपराध से आय’’ अर्जित की।
भाषा गोला रंजन
रंजन

Facebook


