दिल्ली में स्थित ‘पेमेंट एग्रीगेटर’ प्लेटफॉर्म के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में ईडी ने की छापेमारी

Ads

दिल्ली में स्थित ‘पेमेंट एग्रीगेटर’ प्लेटफॉर्म के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में ईडी ने की छापेमारी

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 09:25 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 09:25 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली में स्थित ‘पेमेंट एग्रीगेटर’ प्लेटफॉर्म के खिलाफ कथित साइबर धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत पंजाब और कुछ अन्य राज्यों में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पे10 सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में भारतीपे सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) के खिलाफ की गई। इसके तहत दिल्ली-एनसीआर, पंजाब के लुधियाना और मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब जिला) तथा उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित परिसरों पर छापे मारे गए।

ईमेल के जरिए भेजे गए सवालों का पे10 की ओर से तत्काल कोई जवाब नहीं दिया गया।

यह जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है और इसका संबंध कथित साइबर धोखाधड़ी के मामलों से है।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान नकदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।

भाषा जोहेब माधव

माधव