Pratik Yadav Death News/Image Credit: IBC24.in
Pratik Yadav Death News: लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का आज सुबह लखनऊ में निधन हो गया। 38 साल के प्रतीक को आज सुबह अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं और यादव परिवार में मातम पसरा है।
लखनऊ का सिविल अस्पताल सुबह 6 बजे जब पूरा शहर जाग ही रहा था, तभी मुलायम परिवार के छोटे बेटे प्रतीक यादव को यहां लाया गया। प्रतीक के साले अमन सिंह बिष्ट उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया तो उनकी पल्स नहीं चल रही थी और दिल की धड़कनें रुक चुकी थीं। खबर मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव केजीएमयू के पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। भाई के शव को देखकर अखिलेश भावुक नजर आए। (Pratik Yadav Death News) उन्होंने वहां प्रतीक के ड्राइवर से भी पूछताछ की। अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, वो हमेशा प्रतीक को सेहत का ख्याल रखने और बिजनेस पर ध्यान देने की सलाह देते थे। उन्होंने इशारा किया कि शायद बिजनेस में घाटा या वित्तीय तनाव भी इस दुखद अंत की एक वजह हो सकता है।
Pratik Yadav Death News: वहीं, प्रतीक की पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव जो असम के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गई थीं, खबर मिलते ही लखनऊ लौट आईं।
प्रतीक की मौत की वजह फिलहाल रहस्य बनी हुई है। हालांकि, अप्रैल के आखिर में उन्हें ‘पल्मोनरी एम्बोलिज्म’ नाम की गंभीर बीमारी के कारण भर्ती कराया गया था। ये ऐसी स्थिति है जिसमें फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि वे बिना बताए अस्पताल से घर चले गए थे। (Pratik Yadav Death News) दूसरी तरफ, सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने फिलहाल विसरा सुरक्षित रख लिया है ताकि मौत की सटीक वजह सामने आ सके।
Pratik Yadav Death News: राजनीति की चकाचौंध से दूर रहने वाले प्रतीक यादव का इस तरह जाना पूरे प्रदेश के लिए चौंकाने वाला है। (Pratik Yadav Death News) पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर 38 साल की उम्र में प्रतीक का साथ क्यों छूट गया।
इन्हे भी पढ़ें:-