ईडी ने केजरीवाल को निचली अदालत में पेश किया

Ads

ईडी ने केजरीवाल को निचली अदालत में पेश किया

  •  
  • Publish Date - March 22, 2024 / 02:27 PM IST,
    Updated On - March 22, 2024 / 02:27 PM IST

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया और एजेंसी आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में उनकी हिरासत का अनुरोध कर सकती है।

विशेष वकील जोहेब हुसैन ने निचली अदालत में कहा कि एजेंसी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस वी राजू पेश होंगे। केजरीवाल का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी रख रहे हैं।

केजरीवाल को अदालत परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच अपराह्न करीब दो बजे विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय से याचिका वापस लेने के तुरंत बाद केजरीवाल को निचली अदालत में पेश किया गया था।

केजरीवाल के वकील ने कहा कि वह निचली अदालत में रिमांड कार्यवाही को चुनौती देंगे और फिर एक अन्य याचिका के साथ शीर्ष अदालत में लौटेंगे।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा