ईडी ने केरल उच्च न्यायालय से कहा : थॉमस आइजैक को जारी समन वापस लिया

Ads

ईडी ने केरल उच्च न्यायालय से कहा : थॉमस आइजैक को जारी समन वापस लिया

  •  
  • Publish Date - December 15, 2023 / 12:51 AM IST,
    Updated On - December 15, 2023 / 12:51 AM IST

कोच्चि, 14 दिसंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को केरल उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता थॉमस आइजैक को जारी समन वापस ले लिया है।

ईडी ने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की पिछली सरकार में राज्य के वित्त मंत्री के रूप में थॉमस आइजैक के कार्यकाल के दौरान केआईआईएफबी के वित्तीय लेनदेन में कथित गड़बड़ी की जांच के सिलसिले में यह समन जारी किया था।

ईडी ने अदालत को यह भी बताया कि उसने जांच के सिलसिले में केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) के अधिकारियों को जारी किए गए समन भी वापस ले लिए हैं।

आइजैक और केआईआईएफबी के एक अधिकारी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह अभिवेदन आया। याचिका में आरोप लगाया गया कि ईडी द्वारा समन के माध्यम से केवल व्यक्तिगत जानकारी मांगी गई थी। इसमें समन को रद्द करने का आग्रह किया गया।

एजेंसी द्वारा समन वापस लिए जाने के मद्देनजर न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने याचिकाओं का निपटारा कर दिया।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल