Demand 'Bharat Ratna' to Lalu Yadav
पटना : Land For Job Scam Case : लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में RJD चीफ लालू यादव से ED की पूछताछ खत्म हो गई है। 9 घंटे लंबी चली इस पूछताछ में लालू यादव से से ईडी ने कई सवाल किए। छताछ के दौरान आरजेडी सांसद और उनकी बेटी मासी भारती सहित कई नेता और कार्यकर्ता वहां डटे रहे। वहीं, पूछताछ की टाइमिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते कल यानी रविवार को बिहार में महागठबंधन से अलग होकर नीतीश कुमार ने नौवीं बार सीएम पद की शपथ ली। अगले दिन 29 जनवरी को पूर्व सीएम लालू यादव पटना में ईडी समक्ष पेश हुए। मंगलवार 30 जनवरी को ईडी ने तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है।
Land For Job Scam Case : लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि, पापा को कुछ हुआ तो इसके लिए ED और CBI जिम्मेदारी होगी। बता दें कि साल 2022 में लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट किया था।
Land For Job Scam Case : सोमवार की सुबह आरजेडी प्रमुख के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद रहीं और वे 11 बजकर पांच मिनट पर ईडी कार्यालय पहुंचे। ईडी कार्यालय में लालू यादव को प्रवेश कराने के बाद मीसा भारती ने कहा, ‘‘जब भी कोई केंद्रीय जांच एजेंसी हमारे परिवार के किसी सदस्य को पूछताछ के लिए बुलाती है तो हम वहां जाते हैं और उनके साथ सहयोग करते हैं और उनके सभी सवालों का जवाब देते हैं।’’
Land For Job Scam Case : कथित ‘जमीन के बदले नौकरी घोटाला’ मामले में आरजेडी नेता से पूछताछ करने के लिए दिल्ली से एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम रविवार को पटना पहुंची। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 19 जनवरी को मामले के संबंध में लालू और उनके बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए नया समन जारी किया था। ईडी द्वारा पटना स्थित आरजेडी प्रमुख की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर समन सौंपा गया था। ईडी ने हाल ही में इस मामले में अपना पहला आरोपपत्र दायर किया था।
▶️ पटना (बिहार): राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के बाद ईडी कार्यालय से रवाना हुए।#LaluPrasadYadav | #BiharNews | #HindiNews pic.twitter.com/R3mhrX96KA
— IBC24 News (@IBC24News) January 29, 2024