जम्मू-कश्मीर में ईद मिलाद-उन-नबी धूमधाम से मनाई गई

जम्मू-कश्मीर में ईद मिलाद-उन-नबी धूमधाम से मनाई गई

जम्मू-कश्मीर में ईद मिलाद-उन-नबी धूमधाम से मनाई गई
Modified Date: August 26, 2026 / 05:02 pm IST
Published Date: August 26, 2026 5:02 pm IST

श्रीनगर, 26 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर में बुधवार को ईद मिलाद-उन-नबी मनाई गई। इस दौरान हजारों जायरीन हजरतबल दरगाह पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जायरीनों ने दरगाह परिसर में नमाज अदा की। माना जाता है कि दरगाह में पैगंबर मोहम्मद के पवित्र अवशेष रखे हुए हैं।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने दरगाह परिसर में दोपहर की नमाज अदा की।

पार्टी ने बताया कि दोनों नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि के लिए दुआ की।

दरगाह के मामलों का प्रबंधन करने वाले जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड ने जायरीनों के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।

इस अवसर पर हजरतबल दरगाह और कई अन्य मस्जिदों को सजाया गया और रोशनी से जगमग किया गया।

कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में भी ईद मिलाद-उन-नबी का जश्न मनाया गया। इस दौरान धर्मगुरुओं ने पैगंबर मोहम्मद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए तकरीरें कीं।

भाषा तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में